Home झारखण्ड सोनाहातू निवासी लापता हरिहर महतो के परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो।
झारखण्डराज्य

सोनाहातू निवासी लापता हरिहर महतो के परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो।

Share
Share

पिछले छः दिनों से हैं लापता।

रांची । सोनाहातू प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत अंतर्गत डोमाडीह गांव निवासी हरिहर महतो (उम्र 25 वर्ष) पिछले छः दिनों से लापता हैं। वे सोहन लाल महतो के पुत्र हैं। इस गंभीर घटना की सूचना मिलने पर ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली।
परिजनों ने बताया कि हरिहर महतो 31 जनवरी 2026 की शाम लगभग 6 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। काफी खोजबीन के बाद परिजनों द्वारा 03 फरवरी 2026 को सोनाहातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
मुलाकात के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और सोनाहातू थाना पहुंचकर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप से खोजबीन के करंट स्टेटस की विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीरता से खोजबीन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है और पुलिस प्रशासन को इसे प्राथमिकता के आधार पर देखना चाहिए।
बताते चलें कि लापता हरिहर महतो का 26 दिन का नवजात पुत्र है। उनके अचानक लापता होने से पत्नी और माँ का रो-रो कर बेहद बुरा हाल है। पूरा परिवार गहरे सदमे में है और प्रशासन से जल्दी हरिहर महतो का पता लगाने की गुहार लगा रहे है।देवेन्द्र नाथ महतो ने प्रशासन से अपील किया हैं कि इस मामले में त्वरित कदम उठाए जाएं,ताकि पीड़ित परिवार को न्याय और राहत मिल सके।थाना प्रभारी से वार्ता के दौरान अर्जुन महतो,अशोक महतो,प्रदीप महतो एवं पीड़ित परिवार मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाजायज संबंध के विरोध में हुई थी जसीम मंसूरी की हत्या, आरोपी को पुलिस ने दबोचा।

रांची : नाबालिग जसीम मंसूरी की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

रांची के विकास में रंगदारी के लिए फायरिंग, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी।

रांची : राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत विकास हॉस्पिटल...

कोडरमा में केंद्र पर गरजे सीएम हेमंत सोरेन।

बजट में झारखंड को ठेंगा दिखाया – हेमंत सोरेन कोडरमा : दिग्गज...

गोविन्दपुर जीएम से दीप नारायण सिंह ने की वार्ता।

नियोजन,मुआवजा और जनहित के मुद्दों को लेकर गोविन्दपुर जीएम से दीप नारायण...