Home झारखण्ड राष्ट्रपति के हाथों जमशेदपुर को मिला स्वच्छ शहर का पुरस्कार
झारखण्डराज्य

राष्ट्रपति के हाथों जमशेदपुर को मिला स्वच्छ शहर का पुरस्कार

Share
Share

उपायुक्त ने सभी सफाई कर्मियों, जागरूक शहर वासियों एवं नगरीय निकाय प्रशासन को बधाई एवं शुभकामनायें दी, कहा शहर को साफ-स्वच्छ रखने में सहयोग करें

जमशेदपुर । स्वच्छता सर्वेक्षण में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों पदाधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया । इस मौके पर राष्ट्रपति के हाथों प्रधान सचिव-नगर विकास एवं आवास विभाग सुनील कुमार, निदेशक- सुडा सूरज कुमार एवं अपर नगर आयुक्त- जेएनएसी कृष्ण कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया। जमशेदपुर शहर को स्वच्छता में तीसरे स्थान का गौरव के साथ-साथ 5 स्टार रेटिंग भी मिली है । गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के पुरस्कार हेतु झारखंड से जमशेदपुर को नामित किया गया था । आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है, जहां राष्ट्र स्तर पर जमशेदपुर को स्वच्छता के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान शहरवासियों की जागरूकता, निगम कर्मियों की निरंतर मेहनत और प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम है। हम सभी को इसी तरह मिलकर स्वच्छता को अपनी आदत और संस्कृति बनाना होगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026” का उद्घाटन।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल। स्वदेशी वस्तुओं...

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल।

पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल,सेवा कार्यों...

अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का स्वागत।

रांची । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत...