Home उत्तर प्रदेश पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर
उत्तर प्रदेशराज्य

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

Share
Picture of Allapur Road Ward 13 of Pukhrayan will change
Share

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल नगर में अब विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी। वर्षों से जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। नगर पालिका प्रशासन ने यहां नाला और सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है।

पुखरायां के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल नगर में लंबे समय से लोग जलभराव और टूटी सड़कों के बीच रहने को मजबूर थे। हालात ऐसे थे कि राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी रोजाना जोखिम उठाना पड़ता था और आए दिन हादसे सामने आते थे।

स्थानीय लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पूनम दिवाकर और ईओ अजय कुमार ने पहल की। नेशनल हाईवे से अल्लापुर रोड होते हुए बीकेएसडी स्कूल तक आरसीसी नाला और सड़क निर्माण कार्य का टेंडर कराया गया।

निर्माण कार्य शुरू होने से पहले चेयरमैन प्रतिनिधि करुणा शंकर दिवाकर ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इस दौरान वार्ड में खुशी का माहौल देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने चेयरमैन प्रतिनिधि और सभासद रमीज का जोरदार स्वागत किया।

भूमि पूजन से पहले करुणा शंकर दिवाकर ने मौके का निरीक्षण भी किया और जलभराव की समस्या को तुरंत दूर करने के लिए जेसीबी से खुदाई कर सड़क पर भरा पानी निकलवाया गया,जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली।

वहीं वार्ड के सभासद रमीज ने बताया कि इस क्षेत्र में काफी समय से जलभराव और सड़क खराब होने की समस्या थी, अब काम शुरू हो गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

चेयरमैन प्रतिनिधि करुणा शंकर दिवाकर ने बताया कि वार्ड वासियों की शिकायतों को देखते हुए यह काम प्राथमिकता पर शुरू कराया गया है, ताकि लोगों खासकर स्कूली बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...