Home क्राईम बहुचर्चित नीरज हत्याकांड में पूर्व भाजपा विधायक सहित 10 हुए बरी
क्राईमजुर्मझारखण्डराजनीतिराज्य

बहुचर्चित नीरज हत्याकांड में पूर्व भाजपा विधायक सहित 10 हुए बरी

Share
Share

नीरज सिंह के भाई अभिषेक सिंह इस फैसले को हाई कोर्ट में देंगे चुनौती

धनबाद : कोयलांचल की बहुचर्चित नीरज हत्याकांड का फैसला बुधवार को आठ वर्षों की लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने सुनाया। झरिया के पूर्व भाजपा विधायक समेत दस आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया गया।बता दें कि 21 मार्च 2017 की शाम को धनबाद की सड़कें गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी थी।नीरज सिंह समेत चार लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई थी।
कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट नीरज सिंह के भाई अभिषेक सिंह का कहना हैं कि वह फैसले की कॉपी मिलने के बाद हाई कोर्ट में इस आदेश को चुनौती देंगे।
जबकि, इस फैसले से संजीव सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर हैं।सड़कों पर वे खुशी मनाते दिखे।
साथ ही पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी और झरिया विधायक रागिनी सिंह ने समर्थकों संग जश्न मनाया।

बुधवार की सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू

किसी प्रकार का आपसी टकराव न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने बुधवार सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की।सुरक्षा को लेकर एक कंपनी जैप की तैनाती भी की गई थी।अनुमंडल दंडाधिकारी राजेश कुमार ने व्यवहार न्यायालय
धनबाद के मुख्य द्वार के बाहर एवं रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक निषेधाज्ञा लागू किया था।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...