Home क्राईम चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

Share
Share

पाकुड़ । मोटरसाइकिल चोरी मामले में पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली।पुलिस की कार्रवाई में जिले के नगर, लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्रों से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गई। जिसमें तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई हैं।एसपी निधि द्विवेदी द्वारा एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था, जिससे यह बड़ी सफलता मिली।

पुलिस को लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। बीते 7 नवंबर 2025 को अन्नपूर्णा कॉलोनी से काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत मालिक अमित कुमार ने दर्ज कराई थी। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

बाइक चोरी के मामलों का खुलासा करने के लिए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। छापेमारी दल ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के आसनदीपा निवासी रमजान अंसारी, अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के जमुगाड़िया निवासी अब्दुल सुभान और लतीफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर नगर, लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्रों से कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे और भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है।

एसपी निधि द्विवेदी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार रमजान अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ महेशपुर, पाकुड़ नगर थाना के अलावा पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना में भी मामले दर्ज हैं। इसी तरह, लतीफ अंसारी का भी आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ नगर थाना में एक मामला दर्ज है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...