Home क्राईम करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशभर में फैले ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का होगा खुलासा
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशभर में फैले ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का होगा खुलासा

Share
Share

धनबाद । तेलंगाना पुलिस ने शनिवार को सरायढेला पुलिस की मदद से ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप के माध्यम से करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी अक्षत अग्रवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा धनबाद के भुईफोड़ क्षेत्र स्थित आरोपी के आवास से उसकी गिरफ्तारी हुई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना पुलिस को आरोपी की तलाश काफी से थी।बता दें कि आरोपी धनबाद के एक अपार्टमेंट में छिपकर रह रहा था। आरोपी लोगों को विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप्स के ज़रिए लोगों को निवेश करने को कहता और फंसाता था। ऐप में पैसा लगा कर दुगुना लाभ कमाने का लालच देकर ठगी का शिकार बनाया था।भरोसा जीतने के लिए पहले कुछ लोगों को छोटा-सा रिटर्न देता था और फिर बड़ी रकम लेकर भाग जाता था।

तेलंगाना पुलिस को जांच में कई फर्जी बैंक खातों, डिजिटल वॉलेट्स और संदिग्ध ट्रांजेक्शनों की जानकारी मिली। पुलिस ने अक्षत के मोबाइल, लैपटॉप और कई दस्तावेज को जब्त कर लिया हैं।जांच में पता चला है कि आरोपी ने देशभर के सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाया हैं ।

तेलंगाना पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ के लिए तेलंगाना ले जाएगी।संभावना हैं कि इस गिरफ्तारी से देशभर में फैले ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।जो पुलिस की एक बहुत बड़ी सफलता होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles