Home क्राईम सीआईएसएफ ने अवैध कोयला खनन और तस्करी पर की कार्रवाई, कई स्थानों में हुई छापेमारी
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

सीआईएसएफ ने अवैध कोयला खनन और तस्करी पर की कार्रवाई, कई स्थानों में हुई छापेमारी

Share
Share

भारी मात्रा में अवैध कोयला किया गया जब्त

कतरास । सोनारडीह थाना के अंतर्गत आने वाले तेतुलिया जंगल क्षेत्र में सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की टीम ने अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को कई स्थानों पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में कोयला जब्त किया।

सूत्रों के अनुसार, सीआईएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि तेतुलिया जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला खनन और भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान जंगल के अंदर कई स्थानों पर अवैध कोयले के डंप पाए गए।

हालांकि छापेमारी के दौरान कोयला माफिया मौके से फरार हो गए। सीआईएसएफ ने जब्त किए गए कोयले को बीसीसीएल को सुपुर्द कर दिया है, जहाँ आगे की कार्रवाई जारी है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला खनन का धंधा चल रहा था। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
सीआईएसएफ ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...