Home क्राईम श्यामडीह मोड़ पर दो गुटों में झड़प, कई हिरासत में
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

श्यामडीह मोड़ पर दो गुटों में झड़प, कई हिरासत में

Share
Share

श्यामडीह में दो गुटों के बीच भिड़ंत, स्कॉर्पियो व तीन बाइक जब्त, डीएसपी ने देर रात संभाली स्थिति

श्यामडीह में चाउमीन खाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट, डीएसपी पहुंचे देर रात

कतरास में तनाव : श्यामडीह मोड़ पर दो गुटों में झड़प, कई हिरासत में

नशे में धुत युवक से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में कई घायल, पुलिस ने की कार्रवाई

श्यामडीह में मारपीट के बाद पुलिस अलर्ट, स्कॉर्पियो और बाइकें जब्त

कतरास। श्यामडीह में मंगलवार रात चाउमीन खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद ने उग्र रूप ले लिया। बताया जाता है कि एक पक्ष टंडा बस्ती का है, जबकि दूसरा पक्ष छदरयाडीह का हैं। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पाकर कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी दौरान नशे में धुत एक युवक ने पुलिस के साथ उलझने का प्रयास किया। थानेदार असित कुमार सिंह स्वयं दल-बल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया।
पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो और तीन बाइक जब्त की हैं, जबकि दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद तनाव बढ़ने पर छदरयाडीह से कई युवक श्यामडीह मोड़ पहुंचे, जिससे दोनों गुटों में फिर से भिड़ंत हो गई। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी बाघमारा देर रात स्वयं कतरास थाना पहुंचे और दोनों पक्षों से पूछताछ की। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आसपास के थानों की पुलिस को भी बुलाया गया।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस सतर्क है और पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...