Home उत्तराखंड सोशल मीडिया पर हुई बहस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 4 लोग घायल
उत्तराखंडजुर्म

सोशल मीडिया पर हुई बहस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 4 लोग घायल

Share
Share

बाजपुर। बाजपुर में सोशल मीडिया पर हुई बहस ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 4 नामजद समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बता दें कि ग्राम पिपलिया निवासी चेतन शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सोशल मीडिया पर ही अभद्र भाषा का प्रयोग होने लगा। इससे आक्रोशित बढ़पुरा और हाथी कुंडा के दो दर्जन से अधिक लोग गांव पिपलिया पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक युवक का उपचार हल्द्वानी में किया जा   रहा है।

घटनी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दबंग युवक मौके से फरार हो गए। सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर यह विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस ने हरप्रीत सिंह, रवि, शीतल ओर मन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- डीके सरकार

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

मां रानी ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी।

गिरिडीह । शहर के कालीबाड़ी चौक के समीप मां रानी ज्वेलर्स में...