Home क्राईम कपूरथला की जेल में बैठा नशा तस्कर बठिंडा से चला रहा था ड्रग्स रैकेट
क्राईमजुर्मपंजाबराज्य

कपूरथला की जेल में बैठा नशा तस्कर बठिंडा से चला रहा था ड्रग्स रैकेट

Share
Share

तस्कर के साथी को 505 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ किया गया गिरफ्तार

बठिंडा : नशे के खिलाफ चलाई जा रही व्यापक मुहिम के तहत बठिंडा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब एक एक्टिवा सवार नौजवान से लगभग आधा किलो हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युद्ध नशों के विरुद्ध नामक बड़े अभियान के अंतर्गत बठिंडा पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली। इस दौरान पुलिस ने एक नाकाबंदी के दौरान एक्टिवा सवार युवक राहुल को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 505 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि राहुल, जो बठिंडा के परसराम नगर का निवासी है, के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं था। लेकिन राहुल यह हेरोइन का धंधा कपूरथला जेल में बंद एक नशा तस्कर के कहने पर कर रहा था, जो बठिंडा से यह नेटवर्क चला रहा था।

जब बठिंडा पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच की तो एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ – असल में इस नशा तस्करी के पीछे कपूरथला जेल में बंद नशा तस्कर ईशांत उर्फ ईशू का हाथ है। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जेल में इसी तरह के एक मामले में सजा काट रहा है।

गिरफ्तार किया गया आरोपी, इस नशा तस्कर का साथी बताया जा रहा है, जो उसके कहने पर जेल से ही ड्रग्स तस्करी का रैकेट चला रहा था। यहां तक कि जेल के अंदर भी नशे की सप्लाई की जा रही थी।

फिलहाल पुलिस उस नशा तस्कर को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए बठिंडा लाने की तैयारी में है। जांच की जा रही है कि क्या जेल विभाग के कोई अधिकारी या कर्मचारी भी इसमें शामिल थे और जेल से यह कारोबार किस तरह चल रहा था।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...