Home उत्तराखंड लूट की योजना बनाते चार गिरफ्तार, चाकू समेत अन्य सामान बरामद  
उत्तराखंडजुर्म

लूट की योजना बनाते चार गिरफ्तार, चाकू समेत अन्य सामान बरामद  

Share
Share

उधमसिंह नगर। जिले की सीमांत कोतवाली खटीमा में पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चार संदिग्धों के पास से चाकू और नकबजनी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए चारों संदिग्धों को जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार खटीमा बाजार चौकी पुलिस ने बुधवार को रात्रि गश्त के दौरान चार संदिग्धों को धर दबोचा। पकड़े गए चारों संदिग्धों के पास से पुलिस को चाकू और नकबजनी का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए चार संदिग्धों की पहचान शादाब,  आरिफ, मोहम्मद फरमान और मोहम्मद गुमान निवासी इस्लाम नगर खटीमा के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों संदिग्धों को जेल भेज दिया है।

वहीं, खटीमा एसएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार रात चार संदिग्ध लोगों को घूमते हुए पकड़ा है, जिनके पास से चाकू और नकबजनी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने चारों संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट -अशोक सरकार

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कपूरिया पंचायत से पंचायत सचिव का दोपहिया वाहन हुआ चोरी, जांच पड़ताल जारी

धनबाद (झारखंड) : कपूरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत कपूरिया पंचायत भवन के प्रांगण...

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...