Home क्राईम दो बाईक सवार चार अपराधियों ने कोल फैक्ट्री मालकिन पर किया जानलेवा हमला।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

दो बाईक सवार चार अपराधियों ने कोल फैक्ट्री मालकिन पर किया जानलेवा हमला।

Share
Share

बोकारो । पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत पिलपिलो जंगल में दो बाईक सवार चार अपराधियों ने माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री की मालकिन शिव कुमारी एवं उसका पुत्र डॉक्टर शिवम कुमार के ऊपर गोलियों से तीन राउंड फायरिंग कर जानलेवा हमला किया।कॉल फैक्ट्री की मालिकन शिव कुमारी ने बताया कि वह फैक्ट्री से अपने पुत्र के साथ बुधवार की रात 10: 20 मिनट बजे हज़ारीबाग के लिए जा रहे थे।पीलपीलो जंगल के समीप दो बाइक में चार लोग सवार पीछा करते हुये आये और चार पहिया वाहन में ताबड़तोड़ तीन गोलियाँ चला कर भाग निकले।जिससे कोल फैक्ट्री मालकिन और उसका पुत्र बाल – बाल बच गये।
हमलावरों ने जान मारने के नियत से गोलियों से फायर किया था। लेकिन सभी गोलियाँ वाहन के बीचो बीच में लगी।जिससे वाहन के दोनों शीशे टूट कर छतीग्रस्त हो गये।घटना स्थल की जाँच पड़ताल करने गुरुवार को 1 बजे दिन मे बोकारो जिला के पुलिस अधीक्षक, बेरमो एसडीपीओ, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पेंक नारायणपुर पहुंच कर घटना स्थल का बारीकी से जाँच पड़ताल किये।
शिव कुमारी ने बताई कि इससे पूर्व में भी कुछ लोगों द्वारा उन्हें और उनके पुत्र को गाली गलौज कर जान मारने की धमकी दिया गया था।
पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामले को कांड संख्या 5/26 के तहत दर्ज कर लिया गया है।इस पूरे मामले में दो व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें धारा 307,27 आर्म्स एक्ट के तहत गहन जाँच जारी हैं।
मौके पर एसपी बोकारो हरविंदर सिंह, बेरमो डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह, पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार, बोकारो थर्मल प्रभारी इंस्पेक्टर पिंटू यादव दलबल सहित मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...