Home क्राईम वारदात को अंजाम देते चार साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

वारदात को अंजाम देते चार साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार

Share
Share

धनबाद : वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि चिरकुण्डा निचे बाजार दास टोला में कुछ साईबर अपराधकर्मी के द्वारा घर में एकत्रित होकर साईबर अपराध किया जा रहा है। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधिक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक साईबर अपराध रोकथाम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया एवं चिरकुण्डा थाना क्षेत्र के चिरकुण्डा नीचे बाजार दास टोला के घर में विधिवत छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम में घर के एक कमरे में चार अभियुक्तो को साईबर अपराध करते हुए 08 मोबाईल, 01 टैब एवं 07 सिम के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। इनसे पुछताछ करने पर बताया गया कि ये लोग एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक के अधिकारी बन खाताधारक को कॉल कर केवाईसी अपडेट नहीं होने की बात बताकर उनसे ओटीपी लेकर या कॉल फारवर्ड कर या लिंक भेजकर साईबर फ्रॉड करते है। इनके पास से जप्त मोबाईल एवं टैब का जाँच करने पर पाया कि उक्त के विरुद्ध NCRP पोर्टल में छह शिकायत दर्ज है।जिसमें 1,37,418 रुपए का साईबर ठगी किया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles