Home क्राईम चार संदिग्ध महिलाओं पर बच्चा चोर होने का संदेह,भीड़ का हंगामा।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

चार संदिग्ध महिलाओं पर बच्चा चोर होने का संदेह,भीड़ का हंगामा।

Share
Four suspected women were suspected of being child lifters, crowd created ruckus.
Share

धनबाद । बाघमारा अनुमंडल के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत निछानी में बुधवार को बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों की भीड़ ने खूब बवाल किया।मामला चार संदिग्ध महिलाओं से जुड़ा हुआ हैं।जिन्हें संदेह में स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ा एवं देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।मामले की सूचना पाकर ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया भीम लाल रजक व जिला परिषद सदस्य मो. इसराफ़िल सहित अन्य भीड़ को शांत कराने पहुंचे।चौकीदार मोहन महतो एवं संदिग्ध महिलाओं के साथ हाथापाई होने की भी सूचना हैं।जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना में आंशिक रूप से चोटिल हुए हैं या अंदरूनी चोटें भी हैं।
हंगामा के उपरांत ग्रामीणों ने पूछताछ कर सभी महिलाओं को ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस को सौंप दिया।काफी देर तक ओपी के बाहर भी लोगों की भीड़ जुटी रहीं।
घटना की सूचना पाकर मौके पर कतरास अंचल के पुलिस निरीक्षक मुकेश चौधरी,तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी, पु.नि. सत्येन्द्र यादव, अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये।
हिरासत में ली गई महिलाओं की पहचान बिंदु, इसरावती, सुनीता और रबीन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, मऊ एवं देवरिया की रहने वाली बताई जा रही हैं। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे बच्चा चोर नहीं हैं। उनमें से एक महिला ने कहा कि वह अपने पति की शराब की लत से परेशान होकर घर छोड़ चुकी है। उनका कहना है कि वे पहले चंद्रपुरा में थीं और धनबाद होते हुए निछानी पहुंचीं। निछानी पुल के पास हाथ-मुंह धोने और अमरूद तोड़ने के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर घेर लिया और मारपीट की।
कतरास अंचल के पुलिस निरीक्षक मुकेश चौधरी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी बच्चा चोरी की आशंका हो तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। उन्होंने बताया कि बच्चा चोरी की अफवाहों को रोकने के लिए कतरास अंचल के विभिन्न थाना व ओपी क्षेत्रों में जागरूकता रथ निकाला जा रहा है। इससे पूर्व बरोरा और तेतुलमारी में जागरूकता अभियान चलाया गया था तथा अब ईस्ट बसुरिया और राजगंज में भी जागरूकता रथ निकाला जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के संबंधित जिलों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर महिलाओं की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर एवं पूर्व मुखिया मो. आजाद भी घटना की जानकारी पाकर ईस्ट बसुरिया ओपी पहुंचे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...