Home क्राईम चार किलो गांजा के साथ गोड्डा पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

चार किलो गांजा के साथ गोड्डा पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।

Share
Share

गोड्डा । पुलिस अधीक्षक गोड्‌डा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भागलपुर की तरफ से महागामा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का बिक्री करने हेतु आनेवाला है। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, महागामा चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में तत्काल एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु महागामा में अलग-अलग स्थानों पर निगरानी रखी जा रही थी, तभी बताये गये हुलिया के जैसा एक व्यक्ति अपने हाथ में एक थैला लिये हुए पैदल केचुआ चौक से नहर होते हुए हरिणचारा जाने वाली सड़क में जाता हुआ दिखायी दिया, जो कब्रिस्तान के नजदीक जाकर खड़ा होकर किसी व्यक्ति का इंतजार करने लगा, जिसकी गतिविधि संदिग्ध पाये जाने पर उक्त छापामारी टीम के द्वारा विधिवत उसकी घेराबन्दी कर पकड़ा गया। पकड़ाने के पश्चात उस व्यक्ति की विधिवत तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाल रंग के थैला में 01-01 किलोग्राम का 04 पैकेट (कुल, 04 किग्रा) गांजा बरामद किया गया। तत्पश्चात बरामद गांजा को विधिवत जप्त किया गया और पकड़ाये व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में महागामा थाना काण्ड संख्या सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया है। स्वीकारोक्ति बयान में आये अन्य व्यक्तियों का सत्यापन कर साक्ष्य संकलन एवं अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मुन्नी लाल भगत हैं।जिसकी उम्र करीब 42 वर्ष हैं और ग्राम नया टोला, बैजानी, थाना बाईपास जगदीशपुर, जिला भागलपुर, बिहार का रहने वाला हैं।

बरामद सामान :-

  1. एक लाल रंग का झोला, जिसमें कुलं 04 कि०ग्रा० गांजा
  2. 140/- (एक सौ चालीस) रूपये नगद।

छापमारी दल :-

  1. चंद्रशेखर आज़ाद,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा।
  2. पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र महतो, महागामा प्रभाग
  3. पु.अ.नि. मनोज कुमार पाल, थाना प्रभारी, महागामा।
  4. स.अ.नि. खालिद अहमद खान, महागामा थाना।
  5. स.अ.नि. निर्मल कुमार पाण्डेय एवं महागामा थाना सशस्त्र बल।
Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...