Home क्राईम एंटी नक्सल ऑपरेशन में ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली ढेर
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

एंटी नक्सल ऑपरेशन में ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली ढेर

Share
Share

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के हजारीबाग में एक एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिलने पर CRPF की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की सराहना की


एंटी नक्सल ऑपरेशन में ₹1 करोड़ का इनामी, भाकपा (माओवादी) का केन्द्रीय कमिटी सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ परवेश ढेर

सुरक्षा बलों ने दो अन्य इनामी नक्सलियों- रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गांझू उर्फ रामखेलावन को भी मार गिराया

इस एंटी नक्सल ऑपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त


जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने झारखंड के हजारीबाग में एक एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिलने पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की सराहना की है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि झारखंड के हजारीबाग में CRPF की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की जॉइंट टीम को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है। इस अभियान में ₹1 करोड़ के इनामी, भाकपा (माओवादी) केन्द्रीय कमिटी सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ परवेश को ढेर कर दिया गया है। साथ ही, दो अन्य इनामी नक्सलियों रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल (बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य, 25 लाख इनामी) एवं बीरसेन गांझू उर्फ रामखेलावन (जोनल कमेटी सदस्य,10 लाख इनामी) को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया। इस ऑपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...