Home क्राईम झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

Share
Share

पलामू । जिले के छतरपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां बच्चे के इलाज के बहाने एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 5 दिसंबर की है, जबकि पीड़िता ने साहस जुटाकर 7 दिसंबर को छतरपुर थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता अपने बच्चे के साथ नौडीहा बाजार के ससुराल में रहती है, जबकि उसका पति बाहर नौकरी करता है। बच्चे की तबीयत खराब होने पर वह अक्सर छतरपुर थाना क्षेत्र के हुटुगगदाग गांव में स्थित संजय कुमार के क्लिनिक में इलाज कराने जाती थी। 5 दिसंबर को भी बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर वह बच्चे के साथ क्लिनिक पहुंची। जांच के दौरान संजय कुमार ने बच्चे को सर्दी की शिकायत बताते हुए कहा कि मशीन से भाप देना पड़ेगा। उसने महिला को यह कहते हुए क्लिनिक के बगल के घर में बुलाया कि मशीन वहीं रखी है। अंदर ले जाकर आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया और पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद धमकाते हुए किसी को कुछ न बताने को कहा।पीड़िता ने घटना के दो दिन बाद छतरपुर पुलिस को लिखित सूचना दी। पीड़िता के आवेदन पर छतरपुर थाना में कांड दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। छतरपुर थाना पुलिस ने इस मामले के अभियुक्त नौडीहा बाजार थानाक्षेत्र के रबदा गांव निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में सोमवार को भेज दिया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...