Home क्राईम सोलह बैट्री की चोरी मामले का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार.
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

सोलह बैट्री की चोरी मामले का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार.

Share
Share

धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के कैंटीन से 16 (सोलह) बैट्री की चोरी करने के आरोप में धनबाद थाना में मामला दर्ज किया गया था।जिसके त्वरित उद्भेदन हेतु धनबाद के पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) नौशाद आलम नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया,जिसमें भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार, एसआई सुजित कुमार सिंह, एसआई राजेश कुमार, एएसआई मंजित कुमार पासवान एवं सशस्त्र बल के साथ छापामारी करने का निर्देश दिया गया। निर्देशानुसार भूली ओपी क्षेत्र के चोरी के अपराध में संलिप्त रहने वाले संदिग्ध शहजाद खान उर्फ टिन्डा उर्फ शजदा खान से पूछताछ करने पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के कैंटीन से चोरी हुए बैट्री के अपराध में स्वयं को संलिप्त होने की बात बताने के उपरान्त गिरफ्तार किया गया। इनके अपराध स्वीकारोक्ति बयान में इस काण्ड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की संलिप्त होने की बात सामने आयी तथा चुराये गये बैट्रियों को शहजाद खान उर्फ टिण्डा के निशानदेही पर मो. अख्तर अली उर्फ राजा के गोधर पावर हाउस वाले दुकान से बरामद किया गया।

चोरी के समान को रखने एवं उसकी खरीद बिक्री करने के अपराध में मो. अख्तर अली उर्फ राजा को भी गिरफ्तार किया गया है। इस काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त शाहिद हुसैन उर्फ बेहरा को भूली ओपी के काण्ड में न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...