Home क्राईम अज्ञात लोगों ने वृद्ध महिला की जमीन की चहारदीवारी तोड़ी
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

अज्ञात लोगों ने वृद्ध महिला की जमीन की चहारदीवारी तोड़ी

Share
Share

जमीन मालिक ने लगाया जबरन कब्जा करने का आरोप

तेतुलमारी । नगरी कला निवासी वृद्ध महिला प्यारी देवी की आठ लेन सड़क किनारे स्थित जमीन पर सोमवार को दोपहर 3 बजे भारी संख्या में अज्ञात लोगों ने जबरन अवैध रूप कब्जा करने का प्रयास किया।मामला तेतुलमारी थाना क्षेत्र का हैं।प्यारी देवी के बेटे अशोक कुमार रवानी के थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार पांच चार पहिया वाहन से भारी संख्या में महिला पुरुष जमीन पर पहुंचे एवं दबंगता पूर्वक हथियार के साथ चहारदीवारी एवं गेट को तोड़ा।विरोध करने पर अज्ञात लोगों ने धमकी देकर डराने धमकाने का प्रयास किया।वहीं वृद्ध महिला व बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।
वृद्ध महिला प्यारी देवी ने कहा कि हमलोग यहां के स्थानीय ग्रामीण हैं।किसी प्रकार से यह जमीन काफी साल पहले ख़रीदा था।लेकिन,आज हमारे ही साथ अज्ञात लोग जबरन दबंगता पूर्वक मेरी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।आज हम भय महसूस कर रहे हैं और हमारे सुरक्षा पर भी सवाल हैं।हमलोग गरीब लोग हैं,लेकिन हमारी सुनने वाला कोई नहीं हैं ।
मामले की शिकायत तेतुलमारी थाना में की गई हैं।लेकिन,पीड़ित परिवार का कहना हैं कि वे इसकी गुहार उपायुक्त व एसएसपी से भी करेंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...