Home क्राईम भारी मात्रा में अवैध शराब समेत वाहन जब्त, आरोपी भी गिरफ्तार
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

भारी मात्रा में अवैध शराब समेत वाहन जब्त, आरोपी भी गिरफ्तार

Share
Share

गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में भारी मात्रा में अवैध शराब समेत वाहन जब्त, आरोपी भी गिरफ्तार

धनबाद : शनिवार को दोपहर 11:30 बजे गोविंदपुर थाना प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आसनसोल की तरफ से एक पिकअप वाहन संख्या BR06GF-6871 पर अवैध रूप से शराब लोड कर बिहार राज्य ले जाया जा रहा हैं। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार गोविंदपुर थाना प्रभारी एवं थाना के एसआई संतोष कुमार सिंह, एएसआई मुकेश कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यपान एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना से प्रस्थान किये तथा मोहन पेट्रोल पम्प के सामने कलकत्ता दिल्ली लेन जीटी रोड पर वाहन चेकिंग प्रारंभ किये। वाहन चेकिंग के क्रम में समय करीब 01:20 बजे दिन में पिकअप वाहन संख्या BR06GF-6871 को आते देख रूकने का ईशारा किया गया तो वाहन के चालक गाड़ी खड़ा कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया की गाड़ी में अवैध शराब लोड कर झारखण्ड के रास्ते पश्चिम बंगाल से बिहार राज्य ले जाया जा रहा हैं। पुलिस बल के द्वारा वाहन के चेक करने पर वाहन में 125 कार्टून अवैध विदेश शराब पाया गया, जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा उक्त वाहन के चालक प्रदुमन कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles