Home क्राईम दुकानदार पर चली गोली की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश,किया विरोध प्रदर्शन।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

दुकानदार पर चली गोली की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश,किया विरोध प्रदर्शन।

Share
Share

असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग।

तेतुलमारी । बीते शनिवार की रात तिलाटांड़ निवासी दुकानदार अर्जुन महतो पर गोली चलाने की घटना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष तेतुलमारी थाना पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर कतरास अंचल निरीक्षक, कतरास इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी आसित सिंह, राजगंज प्रभारी अलीशा कुमारी, अंगारपथरा ओपी प्रभारी परवीन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी तेतुलमारी थाना पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया और शांत कराने में जुटे रहे।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गोली चलाने की घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण धीरे-धीरे शांत हुए।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...