Home क्राईम पश्चिम बंगाल आरक्षी परीक्षा के फर्जीवाड़े गिरोह का खुलासा
क्राईमजुर्मझारखण्डपश्चिम बंगालबंगालराज्य

पश्चिम बंगाल आरक्षी परीक्षा के फर्जीवाड़े गिरोह का खुलासा

Share
Share

छापामारी कर कुल 22 लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया

रांची । महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड रांची के द्वारा दिए गये आदेश के आलोक में 29 नवंबर को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान धनबाद जिला के तिसरा थाना के निकट एक संदिग्ध स्कार्पियो को रोक कर चेक एवं पूछताछ किया गया तो पश्चिम बंगाल अंतर्गत 30 नवंबर को आयोजित होने वाली पश्चिम बंगाल आरक्षी परीक्षा के फर्जीवाड़े से संबंधित एक गिरोह का पता चला जो झरिया थाना क्षेत्र के एक लॉज में प्रश्न पत्र पढ़वाने का कार्य कर रहा था। इस आधार पर झरिया थाना क्षेत्र स्थित बंधन लॉज में छापामारी कर कुल 22 लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इनमे से 14 व्यक्ति परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी है जो सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले है।01 व्यक्ति रैकेट से जुड़ा हुआ हैं,जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। 01 व्यक्ति ड्राईवर है,जो रैकेट से जुड़ा हुआ है तथा धनसार का रहने वाला है। 05 व्यक्ति टेंट हाउस के कर्मी है एवं 01 व्यक्ति होटल संचालक है जो सभी स्थानीय है। इन लोगो के पास से कुल 272 एडमिट कार्ड, कुल 70 पीस मोबाइल फोन, पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, नोटबुक, ब्लूटूथ डिवाइस, करीब 40 पीस कलाई घड़ी, मोबाइल चार्जर, एक कार्टून कलम, 10 पीस सोने जैसे पदार्थ का चेन, स्टेशनरी एवं अन्य कागजात बरामद किया गया है। इस संबंध में वांछित कार्रवाई की जा रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...