Home उत्तर प्रदेश पुंछ में शहीद हुए जवान का शव पहुंचा उसके पैतृक गांव, तिरंगे में शव न देख ग्रामीण और परिजन हुए नाराज
उत्तर प्रदेश

पुंछ में शहीद हुए जवान का शव पहुंचा उसके पैतृक गांव, तिरंगे में शव न देख ग्रामीण और परिजन हुए नाराज

Share
Share

नई दिल्ली। जम्मू में भारतीय सेना में तैनात उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला लाल अब दुनिया में नहीं रहा। सिपाही का पार्थिव शरीर आज उसके पैतृक गांव पहुंचा है, जहां गांव के लोग उसे श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

अनूपशहर के अनीवास गांव के रहने वाले सेना में तैनात निशांक राघव का पार्थिव शरीर आज उसके पैतृक गांव पहुंचा है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए हादसे में जवान की मौत हो गई थी, जिसके बाद मौत की जानकारी जवान के परिजनों को दी गई। जवान की मौत के बाद परिजन समेत पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। वहीं मृतक सिपाही का शव तिरंगे में न लिपटे होने के चलते गांव वालों में रोष भी देखने को मिला। जिसके बाद गांव वालों ने पार्थिव शरीर को लेकर अनूपशहर और बुलंदशहर रोड को जाम कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

डकैती की योजना बना रहे 12 आरोपी गिरफ्तार, दो AMU छात्र भी शामिल।

अलीगढ़ । सिविल लाइन और क्वार्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते...

कानपुर देहात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार।

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल...

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...