Home Breaking News उत्तर प्रदेश : मिशन शक्ति के दूसरे चरण का आगाज, सीएम योगी ने 11 महिलाओं को किया सम्मानित
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : मिशन शक्ति के दूसरे चरण का आगाज, सीएम योगी ने 11 महिलाओं को किया सम्मानित

Share
Share

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली 11 महिलाओं को सम्मानित कर मिशन शक्ति के दूसरे चरण का आगाज किया।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  हमने शारदीय नवरात्रि में कार्यक्रम प्रारंभ किया था। नारी शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के अनुष्ठान का कार्यक्रम हम वर्ष में दो बार करते हैं। दोनों अवसरों पर नारी शक्ति व उसकी महिमा के बारे में अवगत होते हैं। योगी ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम मिशन शक्ति के दूसरे फेज से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर मैं आप सबका हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति का कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ा है।

सीएम योगी ने कहा कि जब यह तीनों एक साथ होंगे तो नारी सशक्तीकरण का लक्ष्य ही प्राप्त होगा। अगर प्रदेश से कोई ओलम्पिक में जाता है तो उसे सहयोग करते हैं, जो मेडल लेकर आता है उसका सम्मान करते हैं, साथ ही जो गोल्ड मेडल लेकर आता है उसे 06 करोड़ की राशि दी जाती है।

उन्होंने कहा कि समाज और सरकार जब एक साथ चलेंगे तो समस्या का समाधान अपने आप हो जाएगा। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वलंबन जब एक साथ जुड़ेगा तो नारी सशक्तीकरण का लक्ष्य अपने आप ही प्राप्त हो जाएगा।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पंजाब में 6 दवाएँ और IV फ्लूइड्स अब उपयोग नहीं होंगे, रेड अलर्ट जारी

पंजाब सरकार ने अस्पतालों में गंभीर प्रतिक्रिया की रिपोर्ट के बाद छह...

Sharm el-Sheikh Summit: हमास ने गाजा पर शासन का दावा छोड़ा

Sharm el-Sheikh Summit: ट्रंप के 20-पॉइंट शांति प्लान के बाद गाजा में...

Akhilesh Yadav का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड

समाजवादी पार्टी ने Akhilesh Yadav का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने पर भाजपा...

अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने खरीदी थार रॉक्स

लखनऊ । अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने मंगलवार को सपरिवार संग नई...