Home उत्तर प्रदेश गन्ने के खेत में काम कर रहे इस मासूम पर आदमखोर गुलदार ने किया हमला, मौके पर मासूम की मौत
उत्तर प्रदेश

गन्ने के खेत में काम कर रहे इस मासूम पर आदमखोर गुलदार ने किया हमला, मौके पर मासूम की मौत

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं जहां आदमखोर जानवरों का खौफ बना हुआ है। ताजा मामला बिजनौर से सामने आया है, जहां एक आदमखोर गुलदार ने 9 साल के मासूम को अपना निवाला बना डाला। गुलदार के हमले से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई।

दरअसल, बिजनौर के अलियारपुर गांव में एक किसान का बेटा नितेश गन्ने के खेत में काम कर रहा था। इस दौरान अचनाक गन्ने से निकले गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से घायल बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण एकत्रित हो गए और वन विभाग की कड़ी मश्क्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कानपुर देहात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार।

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल...

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...