पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को टीएमसी का दामन थाम लिया। पार्टी ज्वाइन करते ही उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आएगी। यशवंत सिन्हा ने कहा कि कंधार विमान अपहरण के दौरान बंधकों के बदले खुद बंधक बनने का प्रस्ताव ममता बनर्जी ने दिया था।
बता दें कि यशवंत सिन्हा बीजेपी के बहुत ही वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। वह काफी समय से बीजेपी ने नाराज चल रहे थे और लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे।
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज कोलकाता टीएमसी ऑफिस में सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और मंत्री सुब्रत मुखर्जी की मौजूदगी में टीएमसी का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने ममता बनर्जी के साथ बातचीत भी की थी। सुदीप बंद्योपाध्याय ने बताया कि दीदी के साथ यशवंत सिन्हा की बातचीत काफी सकारात्मक रही। यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में खाफी रसूखदार मंत्री रह चुके हैं।
Leave a comment