Home Breaking News Top News लक्सर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 आरोपियों सहित नकली नोट छापने का सामान बरामद
Top Newsउत्तराखंड

लक्सर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 आरोपियों सहित नकली नोट छापने का सामान बरामद

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तराखंड के लक्सर जिले की पुलिस ने एक नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि लगातार नकली नोट की शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में नकली नोटों का प्रचलन हो रहा है और कुछ लोग नकली नोट बना रहे हैं। जिसके बाद लक्सर कोतवाली की टीम बनाकर नकली नोट बनाने वाले गिरोह की तलाश की गई और गिरफ्तार करने में कामयबी हासिल हुई।

बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग जसोदपुर पुलिस की टीन साइड के नीचे बैठे हैं और वहीं से नकली नोट का कारोबार करते हैं। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए नकली नोट बनाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 45 हजार 400 रूपये और 200 रूपये के 277 नकली नोट बरामद किए। इतना ही नहीं पुलिस ने इनके पास से नकली नोट छापने वाले एक स्कैनर प्रिंटर, एक पेप ट्रीमर, चार्जिंग पोर्ट, तीन पेपर कटर, तीन बंडल बोर्ड पेपर, तीन हरे रंग की टेप, पेपर नोट छपी A4 साइज पेपर बरामद किए है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...