Home उत्तर प्रदेश लखीपुरखीरीः पुलिस ने बरामद की 1 हजार 184 लीटर अवैध शराब, 50 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशजुर्म

लखीपुरखीरीः पुलिस ने बरामद की 1 हजार 184 लीटर अवैध शराब, 50 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 हजार 184 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इतना ही नहीं, पुलिस ने 25 अवैध शराब की भट्टी भी बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने कच्ची शराब बनाने में लिप्त 50 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध वृहद स्तर पर सघन अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान विगत 24 घण्टे में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए 50 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 47 अभियोग पंजीकृत किये गये। 25 अवैध शराब भट्ठी सहित 1184 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। साथ ही मौके पर 1900 लीटर लहन भी नष्ट किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...