Home Breaking News निर्वाचन आयोग का ऐलान, 15 अप्रैल से शुरू होंगे यूपी के पंचायत चुनाव
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

निर्वाचन आयोग का ऐलान, 15 अप्रैल से शुरू होंगे यूपी के पंचायत चुनाव

Share
Share

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने आज तारीखों का ऐलान कर दिया है।  दूसरे चरण का मतदान 19 अप्रैल, तीसरे चरण का 26 अप्रैल और चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा।

बता दें कि यूपी के सभी 18 मंडल के एक-एक जिले में पहले चरण का चुनाव होगा। 2 मई को काउंटिंग होगी। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही यूपी आज से आचार संहिता लग गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है। इसकी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। पहले चरण में 18 जिले, दूसरे चरण में 20, तीसरे में भी 20 जिले, चौथे चरण में 17 जिलों में चुनाव होगा। 3 अप्रैल से 2 मई तक ये चुनाव प्रक्रिया चलेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...