Home उत्तर प्रदेश बहराइच : होली और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, किया रूट मार्च  
उत्तर प्रदेश

बहराइच : होली और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, किया रूट मार्च  

Share
Share

बहराइच। जिले में होली के त्योहार और पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को रूट मार्च किया।

बहराइच में आज नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह व बहराइच जिले के जिलाधिकारी शंभू कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ जिले में रूट मार्च किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहार के साथ-साथ कोरोना काल भी चल रहा है। इसको लेकर सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव व त्योहार को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। अब पुलिस चौराहों और सड़कों पर दिखाई देगी। हर किसी की एक्टिविटी पर नजर रखी जाएगी। जिलाधिकारी शंभू कुमार ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। किसी भी तरह की कोई अशांति ना हो कर इसके लिए गलत मानसिकता के लोगों पर नजर रखी जाएगी।

रिपोर्ट- रफीक उल्ला खान

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...