Home उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी : डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर दंपति को मारी गोली
उत्तर प्रदेशजुर्म

लखीमपुर खीरी : डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर दंपति को मारी गोली

Share
Share

लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी में रात करीब 10:30 बजे घर में घुसकर क दंपति की हत्या कर दी गई। हमलावर ने एक गोली पति और एक गोली पत्नी को मारी। दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर सीओ मोहम्मदी मय फोर्स के साथ मौके पहुंचे और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।

बता दें कि मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी रामकृष्ण (45) की पत्नी गुड्डी (35) से पास के ही एक युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर आरोपी से रामकृष्ण का विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद में आरोपी तमंचा लेकर रामकृष्ण के घर में घुस गया। उसने एक गोली हवा में चलाई फिर दूसरी गोली रामकृष्ण को मारी। तीसरी गोली उसने पत्नी गुड्डी देवी को मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी भेजा। वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

रिपोर्ट- धीरज तिवारी

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...