Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में नक्सल मुठभेड़ : कुख्यात रुसी राव सहित पांच नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में नक्सल मुठभेड़ : कुख्यात रुसी राव सहित पांच नक्सली ढेर

Share
Share

छत्तीसगढ़। गढ़चिरौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फोर्स ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनमें 25 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली रुसी राव उर्फ भास्कर मिचामी भी शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में 2 महिला भी हैं।

गढ़चिरौली एसपी अंकित गोयल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को कुरखेड़ा के मालेवाड़ा जंगल में टीसीओसी के लिए करीब 100 नक्सली जुटे थे। सूचना मिलते ही सी-60 टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने जंगल को घेर लिया था। एसपी ने बताया कि पहले सभी नक्सलियों को सरेंडर करने की अपील की गई, लेकिन उन्होंने फायरिंग जारी रखी, जिसके जवाब में फोर्स की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें 25 लाख का इनामी नक्सली रुसी राव उर्फ भास्कर मिचामी, राजू उर्फ बुद्धेसिंह नेताम, अमर मुया कुंजाम, सुजाता उर्फ पुनिता गावड़े और अस्मिता उर्फ सुखलू ढेर हो गए। मारे गए इन नक्सलियों पर कुल 48 लाख का इनाम थे।

रिपोर्ट- पप्पू यादव

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले बीजापुर IED धमाके: 11 जवानों की जान पर बनी!

बीजापुर के करेगुट्टा पहाड़ियों में नक्सली IED ब्लास्ट से 11 जवान घायल।...

नया साल, नई खुशखबरी: छत्तीसगढ़ DA 58% हुआ, पेंशन और सैलरी में कितना बढ़ेगा आपका पैसा?

छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने राज्य के 3.9 लाख सरकारी कर्मचारियों...