Home उत्तर प्रदेश बिजनौर : युवक के शव मिलने के मामले का खुलासा, चार आरोपी गिऱफ्तार
उत्तर प्रदेश

बिजनौर : युवक के शव मिलने के मामले का खुलासा, चार आरोपी गिऱफ्तार

Share
Share

बिजनौर। बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र के राजपुर नवादा गांव के पास एक दिन पूर्व शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, जिंदा Bकारतूस और दो बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस चारों आरोपियों को जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।

बता दें बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के गांव राजपुर नवादा के पास अमर सिंह नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद एसपी ने दो टीमों का गठन किया था। जिसमें आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के बेटे व आरोपियों की मिलीभगत से हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

एसपी ने बताया कि अमर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। चारों अभियुक्तों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया। हत्या का मुख्य आरोपी चरण ने पूछताछ में बताया कि मृतक अमर सिंह  एससी समाज से है। जिसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद मृतक को सरकार द्वारा मिलने वाली रकम भी आधी बांट ली जाती, फिलहाल किसी और पर आरोप लगाने की नियत से वारदात को अंजाम दिया गया था। फिलहाल सभी आरोपियों के जेल बेज दिया गया है।

रिपोर्ट- लोकेन्द्र कुमार

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...