Home पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल : गृह मंत्री अमित शाह ने रिक्शा चालक के घर किया भोजन
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल : गृह मंत्री अमित शाह ने रिक्शा चालक के घर किया भोजन

Share
Share

नई दिल्ली।  पश्चिम बंगाल  में विधानसभा प्रचार के लिए पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक रिक्‍शा चालक के घर पर भोजन किया। इस दौरान इस विधानसभा क्षेत्र के उम्‍मीदवार राजीब बनर्जी भी उनके साथ मौजूद रहे।

इसको लेकर अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि आज डोमजुर में श्री शिशिर साना जी के घर भोजन किया। इस अविस्मरणीय आतिथ्य व अत्यंत स्वादिष्ट भोजन के लिए उनका व उनके परिजनों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।

बता दें कि बुधवार को पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान को लेकर अमित शाह ने कई रोड शो किए। डोमूर में रोड शो के दौरान अमित शाह ने कहा कि आज मैं यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीब बनर्जी का प्रचार करने आया हूं। एक ही पंचायत में मेरा दौरा हुआ। मुझे पूरा भरोसा है कि राजीब जी प्रचंड बहुमत से इस सीट पर कमल खिलाएंगे। 2 मई को जब मतगणना होगी तो पश्चिम बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। ममता बनर्जी की हताशा उनके भाषण में, वक्तव्य में और व्यवहार में उजागर हो रही है। यह बता रहा है कि भाजपा की जीत हो रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...