Home उत्तर प्रदेश देवरिया : पंचायत चुनाव की दावत में दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला 
उत्तर प्रदेशजुर्म

देवरिया : पंचायत चुनाव की दावत में दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला 

Share
Share

देवरिया। जिले के मईल थाना क्षेत्र के नरियाव गांव में बुधवार रात पंचायत चुनाव की दावत में गए युवक की दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बता दें कि मईल थाना क्षेत्र के नरियाव गांव में पंचायत चुनाव को लोकर दावत चल रही थी। दावत में गांव निवासी गुलाब पाल (35) भी गया हुआ था। इसी बीच गांव के ही राममिलन व श्रीनिवास नाम के ग्रामीण गुलाब को बुलाकार ले गए और किसी बात को लेकर लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसको मौत के घाट उतार दिया।

इस संबंध में मृतक युवक के पिता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...