Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर : प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया, परिजनों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया
उत्तर प्रदेशजुर्म

गोरखपुर : प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया, परिजनों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया

Share
Share

गोरखपुर। जिले के शाहपुर इलाके के बिछिया में शुक्रवार रात 29 साल के युवक जय सिंह को प्रेमिका ने घर बुलाया और लड़की के परिवार वालों ने मारने पीटने के बाद मिट्टी का तेल उड़ेलकर उसे आग के हवाले कर दिया। चिलुआताल थानाक्षेत्र के करीमनगर का रहने वाला जय सिंह युवती के साथ कालेज में पढ़ता था। उसी दौरान उसके लड़की के साथ संबंध हो गए थे। 3 साल पहले दोनों ने मंदिर में चोरी-छिपे शादी रचा ली थी। बाद में लड़की घर चली आई।

मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका, उसकी मां और दो बहनों के खिलाफ कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डाक्टरों के पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इस संबंध में एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शाहपुर थाना के अंतर्गत एक लड़की द्वारा जय सिंह को घर बुलाया गया, परिवार वालों ने उसे कमरे में बंद कर दिया उसे मारा पीटा और उसे मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दिया, 112 की सूचना पर युवक को सदर अस्पताल भेजा गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, इस संदर्भ में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...