Home उत्तर प्रदेश रात 9 बजते ही सख्त हुई पुलिस, सड़कों पर पसरा सन्‍नाटा
उत्तर प्रदेश

रात 9 बजते ही सख्त हुई पुलिस, सड़कों पर पसरा सन्‍नाटा

Share
Share

गोरखपुर। वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर ने तेजी से अपने पैर पसार रहे हैं। यही वजह है कि सीएम की बैठक के बाद गोरखपुर के जिलाधिकारी ने 11 से 18 अप्रैल तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है।

नाइट कर्फ्यू के पहले दिन ही नौ बजे के बाद से सड़कों पर सन्‍नाटा पसर गया। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग मिले, जो कोविड-19 और यातायात के नियमों को ताक पर रखकर परिवार के साथ घूमते रहे, तो वहीं महानगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौकी प्रभारी से लेकर एसएसपी ने लोगों को नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के साथ लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरुक किया।

गोरखपुर के गोलघर में रात 9 बजे के बाद पुलिस ने घरों में जाने का ऐलान करती दिखी। जो भी लोग सड़क पर घूमते नजर आए, पुलिसकर्मी उन्‍हें घरों में जाने और 11 से 18 अप्रैल तक नाईट कर्फ्यू का पालन करने को कहा। हालांकि पहला दिन होने के नाते बहुत से लोग जल्‍दी-जल्‍दी अपने घरों की ओर जाते हुए दिखाई दिए।

नाइट कर्फ्यू के बीच हालात का जायजा लेने के लिए आए गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि गोरखपुर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देख शासन और प्रशासन के निर्देश पर रात के 9 बजे से सुबह के 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू पूरे जिले में लागू किया गया है। लोगों से दुकान बंद करने की अपील की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...