Home उत्तर प्रदेश सीएम योगी का निर्देश, कोरोना मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी करने वाले अस्पतालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का निर्देश, कोरोना मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी करने वाले अस्पतालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Share
Share

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी करने वाले अस्पतालों को सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने डीएम और सीएमओ स्तर से भेजे जा रहे कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती ना करने वाले अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि  जिन अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने में हीलाहवाली हुई, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2,000 से अधिक एक्टिव कोरोना केस वाले 10 जिलों, जिनमें लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, मेरठ, बरेली, झांसी तथा बलिया में तत्काल प्रभाव से कोरोना कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाकर रात 08 बजे से सुबह 07 बजे तक करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन का काम जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...