Home उत्तर प्रदेश बहराइच : लापता प्रधान पद के प्रत्याशी का शव मिलने से हड़कंप, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेशजुर्म

बहराइच : लापता प्रधान पद के प्रत्याशी का शव मिलने से हड़कंप, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Share
Share

बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के रुकनापुर स्थित नहर के किनारे में शुक्रवार को अकरौरा गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी धर्मेंद्र चौधरी का शव पड़ा मिला। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी ने गांव के ब्राह्मणों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार मृतक धर्मेंद्र चौधरी कल सुबह 7:00 बजे घर से यह बताकर निकले थे कि वह बहराइच जा रहे हैं। तभी वह रास्ते से अचानक लापता हो गए। लगातार उनके द्वारा फोन भी किया गया लेकिन फोन बंद जा रहा था। वह बहराइच प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जा रहे थे। पीड़िता ने बताया कि लगातार गांव के कुछ ब्राह्मणों द्वारा उनको धमकी दी जा रही थी, क्योंकि प्रधान पद के लिए पिछड़ी सीट आरक्षित होने के बाद से गांव में तनातनी का माहौल बना हुआ था। पयागपुर थाने में मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। उसने बताया कि गांव के ब्राह्मण नाराज हैं। वह यह नहीं चाहते कि कोई दूसरी जाति का व्यक्ति  यहां का प्रधान बने।

रिपोर्ट-रफीक उल्ला खान

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...