Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति : राजघाट थाने में एसएसपी ने किया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति : राजघाट थाने में एसएसपी ने किया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन

Share
Share

गोरखपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को राजघाट थाना में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस दौरान एसएसपी ने कहा कि महिला हेल्पलाइन डेस्क की शुरुआत प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली हर महिलाओं की समस्या का समाधान करने के लिए महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है।  आने वाली महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान निसंकोच महिला कांस्टेबल व कर्मचारियों से आसानी से बता सकेंगी। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता था कि थानों पर महिला पीड़ित अपनी समस्या को बताने में संकोच करती थीं, जिससे उनके समस्याओं का समाधान सही तरीके से नहीं किया जा सकता था। अब महिलाएं महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मचारियों से अपनी समस्याओं को आसानी से बता सकेंगी और जिससे उनकी समस्याओं का सुचारू रूप से समाधान किया जा सकेगा।

बता दें कि थाने में स्थापित हेल्पलाइन डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी देकर जागरूक करेंगी। बिना डरे महिलाएं अपनी शिकायत हेल्प लाइन डेस्क पर अपने शिकायत दर्ज करा सकती हैं। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखकर पीड़ित महिलाओं की समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। इस डेस्क पर पुलिसकर्मियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी रहेगी। सीसीटीवी कैमरे से लेकर कंप्यूटर समेत अन्य आवश्यक उपकरणों की उचित व्यवस्था की गई है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार क्षेत्राधिकारी कोतवाली वीपी सिंह थाना अध्यक्ष राजघाट अरुण पवार सहित अन्य कर्मचारी व स्टाफ मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पति के ही चाचा के बेटे से महिला के हो गए अवैध संबंध

महिला ने साज़िश रचकर पति की करा दी हत्या प्रेमी ने गोली...

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुआ पथराव,4 लोग घायल

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के नीवरी मोड़ पर ट्रैक्टर खड़ा करने...

कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की 10 बाइक के साथ 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

सुलतानपुर । पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा...