Home उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की हालत बिगड़ी, PGI में हुए भर्ती
उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की हालत बिगड़ी, PGI में हुए भर्ती

Share
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को मंगलवार को संजय गांधी पीजीआइ के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह होम आइसोलेशन में थे। मंगलवार को उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इससे पहले बीते शनिवार को ही उनकी पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा को संजय गांधी पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में भर्ती डिप्टी सीएम का सिटी स्कैन और एक्सरे के साथ खून की जांच के नमूने लिए गए हैं। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि कुछ दिनों से उनकी सेहत ठीक नहीं थी। इस पर उन्होंने कोरोना की जांच करवाई। जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी की शुभकामनाओं से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जंग को जीता जा सकेगा। ईश्वर की अनुकम्पा से मैं स्वस्थ होकर पुन: दोगुनी ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर हो सकूंगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...

डकैती की योजना बना रहे 12 आरोपी गिरफ्तार, दो AMU छात्र भी शामिल।

अलीगढ़ । सिविल लाइन और क्वार्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते...