Home Breaking News उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ा लॉकडाउन, जानिए कब तक रहेंगी पाबंदियां
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ा लॉकडाउन, जानिए कब तक रहेंगी पाबंदियां

Share
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख योगी सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। प्रदेश में अब 10 मई सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान समेत ई-कॉमर्स आपूर्ति को चालू रखा जाएगा।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि ”यूपी सरकार ने 10 मई को सुबह 7 बजे तक आंशिक ‘कोरोना कर्फ्यू’ का विस्तार करने का फैसला किया है।

सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गांवों में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को तेज करने का निर्देश दिया है। बता दें कि यूपी में कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटे में 25,858 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा इस दौरान 352 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,72,568 हो गई है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या अब 13,68,183 पहुंच चुकी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13,798 हो गया है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...