Home उत्तर प्रदेश चोरों ने आपदा को बनाया अवसर, स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से लाखों का माल किया साफ
उत्तर प्रदेशजुर्म

चोरों ने आपदा को बनाया अवसर, स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से लाखों का माल किया साफ

Share
Share

गोरखपुर। कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन को चोरों ने आपदा को अवसर बनाते हुए राजघाट थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास स्वर्ण व्यवसायी की दुकान का ताला तोड़कर 4 किलो चांदी और 15000 रुपये नकद उठा ले गए। दुकान के मालिक राधा कांत वर्मा ने बताया कि सुबह 6:00 बजे कुछ लोग टहलने जाते हैं जो हमारे परिचय के हैं, उन्होंने फोन करके हमें बताया कि आपके दुकान में चोरी हो गई है।

तत्काल हम लोग दुकान पहुंचे उसके बाद पुलिस को फोन किया। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली बी.पी सिंह और राजघाट थाना प्रभारी अरुण पवार पांडेय हाता चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। थोड़ी देर बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। सीओ कोतवाली बी.पी सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। गली मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बहुत जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

रिपोर्ट-सचिन यादव

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...