Home उत्तर प्रदेश देवरिया : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पिकअप, दो की मौत, एक घायल
उत्तर प्रदेश

देवरिया : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पिकअप, दो की मौत, एक घायल

Share
Share

देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के दिघवा पौटवा के पास मंगलवार की सुबह में मवेशियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप में बैठे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रामपुर से पिकअप में चार मवेशियों को लादकर तीन लोग बिहार जा रहे थे। तभी सुबह अचानक दिघवा पौटवा के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के लटवा मुरलीधर के रहने वाले गुड्डू, बिहार के गोपालगंज जिले के अहिरौली दुबौली के रहने वाले शहीद को मृत घोषित कर दिया।

उधर, रामपुरकारखाना पुलिस ने पिकअप से चारों पशुओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो की मौत हो चुकी थी। उन्हें मिट्टी खोद कर पुलिस ने दफन करा दिया। दो पशुओं को तरकुलवा के सोनहुला रामनगर स्थित पशु आश्रय स्थल को भेज दिया गया।

रिपोर्ट-संदीप कुमार

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...