Home उत्तर प्रदेश मेरठ : शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को तीसरी मंजिल से फेंका, मौत
उत्तर प्रदेशजुर्म

मेरठ : शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को तीसरी मंजिल से फेंका, मौत

Share
Share

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिल से पत्नी के कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे धुत पति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी को घर की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

घटना मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के कालिया गाड़ी क्षेत्र की है। जहां विजेंद्र नाम का शख्स पिछले करीब 12 साल से अपनी पत्नी रजनी के साथ रह रहा था। पेशे से विजेंद्र ड्राइवर है और नशे का आदी है। पहले भी कई बार नशे की हालत में पत्नी से झगड़ा और मारपीट कर चुका है। मामला कई बार पुलिस थाने तक भी पहुंचा चुका था। लेकिन इस बार हद तब हो गई जब झगड़े के दौरान पति के सर पर गुस्सा इस कदर सवार हो गया कि उसने अपनी पत्नी को तीसरी मंजिल से फेंक दिया।

रजनी की गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी विजेंदर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रजनी के परिजनों ने विजेंदर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। हालांकि पुलिस की कोशिशों के बाद भी अभी तक आरोपी फरार है।

रिपोर्ट- साजिद इदरीसी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...