Home उत्तर प्रदेश मेरठ : फ्लो मीटर बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, फैक्ट्री मालिक समेत 6 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशजुर्म

मेरठ : फ्लो मीटर बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, फैक्ट्री मालिक समेत 6 गिरफ्तार

Share
Share

मेरठ। कोरोना जैसी इस महामारी के बीच लोगों की ज़िंदगी बचाने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों की कालाबाजारी जोरों पर है। ताजा मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के बुनकर नगर खेड़े वाली मस्जिद के पास का है, जहां क्राइम ब्रांच और पुलिस को सूचना मिली कि ऑक्सीजन सिलेंडर पर इस्तेमाल किए जाने वाले फ्लो मीटर बनाए जा रहे हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां भारी मात्रा में फ्लो मीटर बनाए जा रहे थे। वहीं पुलिस ने फैक्ट्री मालिक इमरान और वहां काम कर रहे, ज़ुबीन ,शादान, ज़ैद,नाइम वसीम को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में इमरान ने बताया कि उसका यह कारखाना गैस के नोजल बनाने का है, लेकिन कोरोना काल में फ्लो मीटर की डिमांड लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में इमरान को आइडिया आया कि क्यों ना अपनी फैक्ट्री में फ्लो मीटर तैयार किए जाएं। इमरान ने बताया कि वह मेरठ की विभिन्न स्थानों पर बनी दुकानों पर इन फ्लो मीटर को 1000 से 1200 की कीमत में बेचा करता था। फिलहाल पुलिस ने इमरान और उसके छह साथियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में फ्लो मीटर अपने कब्जे में ले लिए हैं।

रिपोर्ट- साजिद इदरीसी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...