Home Breaking News Top News गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, मां से मिलने पहुंचा गुरुग्राम
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, मां से मिलने पहुंचा गुरुग्राम

Share
Share

नई दिल्ली। दो महिलाओं के साथ बलात्कार के दोष में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिल गई।  48 घंटे के लिए राम रहीम को पैरोल दी गई है। इससे पहले भी राम रहीम ने कई बार कोशिश की थी, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट के चलते उसे पैरोल  देने से इनकार कर दिया गया था। अब राम रहीम को पैरोल मिल  गई है।

फिलहाल डेरा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम गुरुग्राम पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि राम रहीम गुरुग्राम के मानेसर के एक फ़ार्म हाउस में है। जानकार के अनुसार, फार्म हाउस में ही राम रहीम की मां भी हैं। राम रहीम की मां का मेदांता से इलाज चल रहा है। पैरोल के दौरान राम रहीम अपनी मां के पास ही रहेगा।

सूत्रों के अनुसार सोमवार (17 मई) को गुरमीत राम रहीम ने सुनारिया के जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को पैरोल के लिए आवेदन किया था। छह दिन पहले राम रहीम का स्वास्थ्य खराब होने के चलते कड़ी सुरक्षा के बीच उसे पीजीआई रोहतक में शिफ्ट किया गया था। पीजीआई के मेडिकल बोर्ड ने उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे वापस जेल भेज दिया था। अब राम रहीम ने अपनी मां के बीमार होने का हवाला देते हुए इमरजेंसी पैरोल की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...