Home उत्तर प्रदेश जानिए, आखिर कैसे खत्म हुआ सपा पार्षद का जल सत्याग्रह
उत्तर प्रदेश

जानिए, आखिर कैसे खत्म हुआ सपा पार्षद का जल सत्याग्रह

Share
Share

गोरखपुर। वार्ड संख्या 21 बेतियाहाता से समाजवादी पार्टी के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी जलजमाव की समस्या को लेकर आज धरने पर बैठ गए। सपा पार्षद के धरने पर बैठने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। पार्षद द्वारा पानी में बैठकर धरने की बात जब नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंची तो मौके पर पहुंचे मुख्य अभियंता इंजीनियर सुरेश चंद्र ने काफी देर तक पार्षद से मान मनौव्वल किया, लेकिन सपा पार्षद सड़क बनवाने और नाले के पानी की निकासी का आश्वासन मांग रहे थे।

मुख्य अभियंता के जवाब से सपा पार्षद असंतुष्ट दिखे, जिसके बाद उन्होंने अपना धरना जारी रखा। कुछ ही घंटे में नगर मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने भी पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने थक हार कर नगर मजिस्ट्रेट ने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर ही वार्ता की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे मुख्य अभियंता ने सपा पार्षद को आश्वासन दिया कि आपकी समस्या 1 महीने के अंदर दूर कर दी जाएगी।  इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट के अनुरोध पर सपा पार्षद ने अपना धरना खत्म किया।

सपा पार्षद के 5 घंटे तक चले इस धरने ने नगर निगम के अधिकारियों के माथे पर बल ला दिया।  यह नजारा इस बात को साबित करता है कि जब पार्षद की बात नगर निगम नहीं सुन रहा तो आम जनता का क्या हाल होगा अभी तो यह बारिश की शुरुआत है मानसून आना अभी बाकी है आने वाले दिनों में जब मानसून आएगा और घनघोर बारिश होगी उस समय शहर की क्या स्थिति होगी यह सोचने वाली बात है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...