Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेसियों ने किया रक्तदान
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेसियों ने किया रक्तदान

Share
Share

गोरखपुर। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि है। इस दिन को कांग्रेस ने सेवा और सद्भावना के रूप में मनाने का फैसला किया है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को देखते रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान करने वालो में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ई० अभिजीत पाठक, पीसीसी सदस्य महेंद्र मोहन तिवरी, जिला उपाध्यक्ष सी.पी राय, महानगर उपाध्यक्ष रोहन पाण्डेय, महानगर महासचिव मो० अरशद, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस फकरुद्दीन मिर्जा, जिला महासचिव रवि त्रिपाठी, जिला सचिव अखिलेश्वर द्विवेदी, जिला महासचिव शिवम चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव आलोक सिंह समेत दर्जनभर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक ने बताया ब्लड बैंक में ब्लड की कमी से थैलेसीमिया तथा अन्य मरीजो को कॉफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। भारतीय युवा कांग्रेस लगातार इस महामारी में लोगों की मदद के लिए ततपर है। आगे भी हम से जो बन पाएगा हम करेंगे।

रिपोर्ट- सचिन यादव

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...