Home उत्तर प्रदेश बहराइच : हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, मौत
उत्तर प्रदेशजुर्म

बहराइच : हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, मौत

Share
Share

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बारात में आई 10 वर्षीय बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई। घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई।

जानकारी के अनुसार जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बारात आई थी। तभी बारात में अचानक किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली बारात पक्ष की तरफ से आई 10 वर्षीय काजल को लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्ट- रफ़ीक उल्ला खान

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...